-फिलहाल पर्यटक और पर्वतारोही गोमुख और केदार ताल ट्रेक पर आवाजाही नहीं कर पाएंगे।
उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू्, नेलांग और गर्तांगली के गेट पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए गए हैं।

मंगलवार गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक हरीश नेगी और रेंज आधिकारी प्रदीप बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ गोमुख ट्रेक के लिए कनखू बैरियर के गेट खोले। इसके बाद नेलांग घाटी और गर्तांगली गली के गेट खोले गए। वहीं अब पर्यटक नेलांग, जादूंग सहित भारत-तिब्बत व्यापार और सुंदर गर्तांगली की सैर कर पाएंगे। रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इन दोनों स्थानों के लिए मंगलवार से पर्यटकों अनुमति दी जा रही है। लेकिन अभी गोमुख और केदारताल ट्रेक पर आवाजाही नहीं हो पाएगी। यहां पर बड़े-बड़े ग्लेशियर आने के कारण मार्ग बंद और क्षतिग्रस्त है। मार्ग को खोलने के लिए मजदूर कार्य कर रहे हैं। जल्द में ट्रेक को पर्यटक और पर्वताहियों की आवाजाही के लिए खोला जाएंगा।


0 Comments