सचिव उत्तराखंड शासन खैरवाल ने पड़ावों पर लिया यात्रा तैयारियों का जायजा,सभी तैयारियां समय से पूरा करने की हिदायत

by | Apr 2, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 2, 2025

-सचिव नीरज खैरवाल,अपर सचिव विनीत कुमार व डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट यात्रा तैयारियों का किया संयुक्त निरीक्षण

– स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन करने के लिए धाम के पैदल मार्ग पर मेडीकल रिलीफ पोस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश

उत्तरकाशी। सरल और सुगम चाराधाम यात्रा को लेकर सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल यमुनोत्री धाम नीरज खैरवाल ने जानकी चट्टी पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बुधवार को सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल यमुनोत्री धाम नीरज खैरवाल, अपर सचिव विनीत कुमार व डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट जानकी चट्टी पहुंचे। यहां उन्होंने यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सचिव खैरवाल ने यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर चिन्हित चोक-पॉइंट्स के चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्यों को तेजी से पूरा करने हिदायत दी। सचिव ने स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किए जाने के लिए धाम के पैदल मार्ग पर मेडीकल रिलीफ पोस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल,डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वाहनों को उपयुक्त स्थानों पर ही पार्किंग कराने, यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में कार्मिकों को तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही संकरे स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पहले से ही उपयुक्त इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत दी। सचिव ने रानाचट्टी में पुलिस के बैरक का निर्माण शीघ्र पूरा करने और तथा यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कार्मिकों के रुकने की समुचित व्यवस्था किए जाने पर भी जोर दिया।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!