हिटाणू में हॉट मिक्स प्लांट का विरोध।
उत्तरकाशी।
क्षेत्र की महिलाओं ने हिटाणू में संचालित हॉटमिक्स प्लांट पर पहुंचकर 18 डंपर रोक दिए। पुलिस ने बलपूर्वक प्लांट से डंपर निकाल कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

गुरुवार को हिटाणू गांव की महिलाओं ने क्षेत्र में संचालित हॉट मिक्स प्लांट का विरोध किया। महिलाओं ने हॉटमिक्स प्लांट वाले स्थान पर पहुंचकर 18 डंपर रोक दिए। सूचना पर एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ जनक सिंह पंवार व एसडीएम देवानंद शार्मा ने प्लांट के विरोध में खड़ी महिलाओं को काफी समझाने की कोशिश की,लेकिन महिलाएं नहीं मानी, बाद में पुलिस ने बलपूर्वक प्लांट से 18 डंपरों को यहां से निकाल दिया।



इस दौरान पुलिस ने महिलाओं के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजाद भूषण, सुशील घलवान व नवनीत उनियाल को गिरफ्तार कर थाने कोतवाली उत्तरकाशी ले आई। पुलिस ने तीनों लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहीं प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रही महिलाओं ने हॉट मिक्स प्लांट के संचालक पर धक्का मुक्की और अभ्रदता करने का आरोप लगाया, ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की मिली भगत से प्लांट चल रहा है, जिस कारण या प्लांट अभी भी संचालित हो रहा है, आपको बता दें कि ग्रामीण पूर्व में भी प्लांट के खिलाफ विरोध कर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जब से यह प्लांट लगा है, तब से ग्रामीण रात को सो नहीं पा रहे हैं, रात के समय दुर्गंध सी फैल रही है, जिस पर्यावरण भी दूषित हो रहा है,ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली जाएगी


0 Comments