8 अप्रैल से चलाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति अ​भियान,1.7 लाख बच्चों ​​को खिलाई जाएगी एल्वेंडाजॉल की गोली

by | Apr 4, 2025 | उत्तरकाशी, स्वास्थ्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 4, 2025

-मुख्य चिकित्सा अ​धिकारी डा.बीएस रावत ने जिला मुख्यालय पर अ​​भियान की तैयारियों लेकर ली समिति की बैठक

उत्तरकाशी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में आगामी 8 अप्रैल से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा,अ​भियान के तहत जनपद में 1.7 लाख स्कूली बच्चों को एल्वेंडाजॉल की गोली ​खिलाई जाएगी।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीएस रावत ने अभियान की तैयारियों को लेकर समन्वय समिति की बैठक ली।

बैठक में आगामी 8 अप्रैल से होने वाले अभियान के तहत जनपद में 1.7 लाख स्कूली बच्चों को एल्वेंडाजॉल की खिलाने का लक्ष्य तय किया गया। सीएमओ डा.बीएस रावत ने कहा कि हमारा इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है। जिससे बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ सके और बच्चे कृमि मुक्त हो सके। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीएसपांगती ने सभी प्रतिनिधियों से अपील करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के सफल संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, मधु कुड़ियाल, गंगेश्वर परमार, हरदेव राणा, मनोज भट्ट एवं अनिल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!