-सीएमओ और जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्रमिक अनशन में बैठे दो आंदोलनकारियों को पानी पिलाकर धरना करवाया समाप्त।
उत्तरकाशी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद सीएचसी चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं लेकर चल रहा धरना स्थानीय लोगों ने स्थगित कर दिया।
सीएचसी चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओ लेकर स्थानीय लोग एक सप्ताह से क्रमिक अनशन व धरने पर डटे थे,शनिवार को सीएमओ डा.बीएस रावत व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण धरना स्थल पर पहुंचे।

यहां सीएमओ डा.बीएस रावत ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर स्वास्थ्य केंद्र में मांगों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुधारने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही पूर्व की भांति केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने का अश्वासन दिया। इसके बाद क्रमिक अनशन पर बैठे बीरेन्द्र नौटियाल और शिवराज बिष्ट को अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण और सीएमओ डा.रावत ने पानी पिलाकर धरना समाप्त करवाया। सीएमओ ने लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि अस्पताल में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डा.रावत व्यवस्था के लिए डॉ.आस्थारांगड़ के तैनाती के आदेश दिए। वहीं सीएमओ ने अस्पताल में कोविड काल में स्थापित 30 बैड के वार्ड को दो सप्ताह के भीतर शुरू करने की बात कही। इस मौके पर शूरवीर रांगड़, अंकित रमोला, सिद्धार्थ नौटियाल, प्रवीण गुंसोला, देवराज बिष्ट, बिरेंद्र नौटियाल, धनवीर रमोला, जोगेंद्र रावत व रजत नौटियाल आदि मौजूद रहे।


0 Comments