कच्चड़ू देवता ने किए बूढ़ा केदार के दर्शन, धार्मिक यात्रा में चार गांव के ग्रामीण हुए शामिल।

by | Apr 7, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, टिहरी

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 7, 2025

यात्रा के दौरान मासर नाग देवता और कच्चड़ू देवता की डोली की हुई भेंट।

नई टिहरी।
डुंडा,बरसाली और धनारी क्षेत्र के आराध्य कच्चड़ू देवता ने चार गांव के ग्रामीणों के साथ बाबा बूढ़ा केदार के दर्शन किए।


सोमवार सुबह क्षेत्र के छत्रपाल एवं आराध्य कच्चड़ू देवता की डोली और ढोल ने गंगा स्नान के बाद रनाड़ी गांव से एक दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुई, देवता की इस धार्मिक यात्रा में रनाड़ी, अस्तल, भकड़ा, हिटाणु, मांजफ, उदालका व सिंगुणी आदि गांव के ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए, बूढ़ा केदार पहुंचने पर बूढ़ा केदार नाथ गुरु कैलापीर देवता मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी,केशर राणा,यशपाल सिंह राणा,कमल सिंह राणा, हिम्मत रौतेला,प्रधान सनोप राणा,मुकेश नाथ सतीश रतूडी, विरेन्द्र नेगी, गोपेश्वर जोशी, जय प्रकाश राणा आदि ने कच्चड़ू देवता की डोली का फूल मालाओ से स्वागत किया।

इसके बाद मंदिर में देवता की डोली की तरफ से कुल पुरोहित पंडित रामनरेश नौटियाल ने विशेष पूजा अर्चना कर बूढा केदार मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया,इसके बाद चार गांव के ग्रामीणों ने बाबा बूढा केदार के दर्शन कर जीवन की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान यहां चैत्र नवरात्र  पर नर्वदेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में देवी भागवत एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के अवसर पर राणा परिवार ने कच्चड़ू देवता का स्वागत किया,साथ ही भंडारे में सभी ग्रामीणों को भोग करवाया।

इस दौरान कथा पंडाल में मासर नाग देवता और कच्चड़ू देवता की डोली भेंट हुई,यहां मंदिर परिसर में राज्य मंत्री उत्तराखंड हथकरघा शिल्प विकास परिषद विरेन्द्र सेमवाल ने कच्चड़ू देवता की डोली से आशीर्वाद लिया।

इस मौके कच्चड़ू देवता के पश्वा खेम चंद रमोला, पलगेर सुरेश चंद रमोला, मुलेम चंद, समिति के अध्यक्ष किशन चंद रमोला,धर्म सिंह रजवार, सोबन चंद, सुंदर चंद, सोबन राणा, बिशन चंद, भरत चंद,अरविन्द चंद, प्रेम चंद, कुलवीर रजवार, मुंसी लाल, जयवीर शाह, हर्षमणी नौटियाल, संजीव उप्पल, महावीर रजवार, सरोप चंद,उमा शंकर पैन्यूली, मदन राणा, सुरेन्द्र बडोनी सहित बड़ी संख्या में चार गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!