ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही, करंट लगने से खच्चर की मौत व एक भैंस झुलसी

by | Apr 10, 2025 | उत्तरकाशी, स्वास्थ्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 10, 2025

-ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग।

उत्तरकाशी। पुरोला पोरा में उर्जा निगम की लापरवाही के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर से दौड़ रहे करंट के कारण एक खच्चर की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है।

जानकारी के अनुसार पोरा गांव के चमन लाल अपने खच्चरों से सामान ढोने का कार्य कर रहा था। रास्ते में जाते ही टांसफार्मर से दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से खच्चर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वहां पर नजदीक में घास चूंग रही भैंस भी करंट के चपेट में आने के कारण झुलस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने खच्चर स्वामी को उचित मुआवजा देने की मांग की है। निगम की सहायक अभियंता मीनाक्षी चौहान का कहना है कि बारिश के समय कई बार करंट लिकेज होता है। पोरा में ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से खच्चर की मौत तथा भैंस के गंभीर रूप से घायल होने के मामले की संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!