-पुलिस बिजौली-सेमलसारी में छापेमारी अभियान चलाकर अफीम का किया विनिष्टीकरण।
उत्तरकाशी।
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यमुनाघाटी के बिजौेली-सेमलसारी में 15 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध अफीम की खेती नष्ट की।

एसपी सरिता डोबाल के दिशा निर्देश पर जनपद मेें पुलिस नशे के खिलाफ जगह जगह छापेमारी अभियान चला रही है। शुक्रवार पुरोला पुलिस और एसओेजी की संयुक्त टीम ने यमुनाघाटी के बिजौली-सेमलसारी के बर्नीखुशियाबागतोक के बजलाडी, पमाडी में छानियों तथा क्यारियों में छापेमारी कर 0.3 हेक्टेयर यानि 15 नाली भू-भाग में उगीप्रतिबंधित अफीम यानि पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण कर नशे खिलाफबड़ी कार्रवाई की। छापेमारी टीम नौगांव चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रजेश कुमार, डामटा चौकी प्रभारी रतन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।


0 Comments