हनुमान जयंती पर ध्वज के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा,नगर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा

by | Apr 12, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 12, 2025

-ध्वज को पौरा​णिक म​णिक​र्णिका घाट पर गंगा स्नान के बाद पुन: मंदिर में किया गया स्थापित।


उत्तरकाशी। नगर में हनुमान जयंती पर हनुमान जी के जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली,यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण श​मिल हुए।

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शनिवार सुबह नगर के लोग बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर में एकत्रित हुए। यहां से हनुमान ध्वज निकाल कर संपूर्ण उत्तरकाशी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान उत्तरकाशी नगर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। म​णिक​र्णिका घाट पर विशेष पूजा अर्चना के साथ ध्वज को गंगा स्नान के बाद पुन: मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान मंदिर में भक्तों ने हनुमान ध्वज पर श्रीफल और चुनरी बाद कर जीवन की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका के सभासद, हनुमान मंदिर समिति के पदा​धिकारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण और नगर के लोग शामिल हुए।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!