गंगटाड़ी के पास वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस से चालान मशीन लेने के लिए की छीना झपटी।
उत्तरकाशी। बड़कोट में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करना दो युवक को भारी पड़ा है,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ।

मंगलवार दोपहर गंगटाडी के पास उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चैकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक पीकप वाहन को रोका। जब वाहन चालक से वाहन के कागजात मांगे गए, तो वाहन में बैठे अक्षत भारद्धाज और सार्थक भारद्धाज निवासी विकासनगर ने अपनी ऊंची पंहुच का हवाला देते हुए कागज दिखाने से इंकार किया। काफी समझाने के बाद भी युवकों द्वारा जब वाहन के कागजात नहीं दिखाए गए, तो पुलिस ने वाहन के चालन करने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान दोनों युवकों ने चालान मशीन पर झपटा मारकर छीना झपटी कर व अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों पर लोक सेवक से अभद्रता करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के अपराध में गिरफ्तार किया। साथ ही बीएनएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।


0 Comments