क्षेत्र की खुशहाली के लिए धूमधाम से मनाया गया कचड़ू देवता का मेला,देवता ने ग्रामीणों दिया सुख समृद्धि का आशीर्वाद

by | Apr 16, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 16, 2025

– मेले के दौरान एक ग्रामीण ने देवता को भेंट किया चांदी का मुकुट, डोली अस्तल गांव के लिए हुई रवाना।

उत्तरकाशी।

डुंडा के रनाड़ी गांव में आयोजित आराध्य कचड़ू देवता का बैशाखी मेला विशेष पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ, ग्रामीणों ने देव डोली से मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद।

रनाड़ी गांव में धनारी, बरसाली व डुंडा क्षेत्र के आराध्य कचड़ू देवता का तीन दिवसीय बैशाखी मेला धूमधाम से मनाया गया। बुधवार शाम रनाड़ी गांव में आराध्य कचड़ू देवता का मेला वि​धि विधान और विशेष पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ, इस दौरान ग्रामीणों ने देवता की डोली को श्रीफल व चुनरी भेंट कर जीवन की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी। इस दौरान गांव की ध्या​णियों ने देवता की डोली के साथ रसौं-तांदी नृत्य किया। इस मौके पर कचड़ू देवता की डोली ने ध्या​णियों और ग्रामीणों की रखवाली कर आशीर्वाद दिया। मेले के दौरान गांव के एडवोकेट अजीत रमोला ने देवता को चांदी का मुकुट भेंट किया।

इसके बाद देवता की डोली ग्रामीणों की अगुवाई में अस्तल गांव के लिए रवाना हुई। अस्तल में गांव कचड़ू देवता का बैशाखी मेला आयोजित होगा, जिसका समापन शुक्रवार को होगा। अब अगले छह माह के प्रवास पर कचड़ू देवता की डोली अस्तल गांव में रहेगी। इस मौके पर देवता के पश्वाखेम चंद रमोला, समिति के अध्यक्ष किशन चंद रमोला, भरत चंद रमोला, शूरवीर चंद, सुरेश चंद रमोला, धर्म सिंह रजवार, सरोप चंद रमोला, सोबन चंद, बिशन चंद, प्रेमचंद, कुलवीर रजवार, जयवीर शाह,मुंसी लाल, मुलेम चंद, सोबन सिंह राणा,महावीर रजवार, अनिल राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!