तेज तूफान में उड़ी गौशाला व आवासीय भवन की छत, जनपद के कई हिस्सों में बिजली गुल

by | Apr 17, 2025 | उत्तरकाशी, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 17, 2025

तूफान में गौशाला, आवासीय भवन और किचन की छत उड़ी टीन की छत।

उत्तरकाशी।
आंधी तूफान से अस्तल गाँव में ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है, तेज तूफान में गौशाला, आवासीय भवन और किचन की छत उड़ी है, वहीं आंधी तूफान से जनपद के विभिन्न हिस्सों में देगत ररात से बिजली गुल है।


गत रात्रि को उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी तूफान से कुछ देर के लिए लोगों भयभीत हो गए, तेज तूफान में डुंडा के अस्तल गांव में हीरामणि सेमवाल के किचन और गौशाला के ऊपर बिछी टीनशेड की छत उड़ गई।

जबकि अनूप सेमवाल के आवासीय भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई, पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग से आंधी तूफान से हुई क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। आंधी तूफान से फिलहाल जनपद में जान हानि के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जगह-जगह भारी मात्रा में बड़े-बड़े पेड़ टूटे हैं।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!