नेलांग से सूर्या देव भूमि चैलेंज साईकिल रैली त्रिजुगीनारायण के लिए रवाना,लेफ्टिनेंट जनरल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by | Apr 18, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, खेल, देश, रुद्रप्रयाग, समाचार

-सेना के बैंड की ओर से नेलांग में गढ़वाली गीतों पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी,रैली को तीन ​शिफ्टों में किया गया रवाना

उत्तरकाशी।

भारतीय सेना की ओर से आयोजित सूर्या देव भूमि चैलेंज साईकिल रैली का नेलांग से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शुक्रवार भारत-चीन सीमा से सटे नेलांग से सेना के जवानों ने सूर्या देवभूमि चैलेंज के तहत साईकिल रैली को तीन ​​शिफ्टों पर में रवाना किया गया। जवान साईकिल रैली गंगोत्री, हर्षिल होते हुए गंगनानी और भटवाड़ी पहुंची। स्थानीय लोगों ने रैली का जगह जगह जोरदार स्वागत किया। वहीं इस रैली क माध्यम से जवानों ने सीमांत क्षेत्रों में वाईब्रेंट विलेज योजना के तहत ग्रामीणों से वार्ता कर स्वरोजगार और पर्यटन के विषयों पर चर्चा की। नेलांगमे भारतीय सेना के बैंड ने गढ़वाली गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुरूप सेना भी स्थानीय लोगों से जुड़कर रोजगार और पर्यटन के नए आयामों को बढ़ावा दे रही है। वहीं सीमांत क्षेत्रों में गतिविधियाओं को बढ़ाकर यहां पर रिवर्स पलायन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भटवाड़ी के बाद शनिवार को ट्रेल रनिंग के माध्यम से जवान बूढ़ाकेदार पहुंचेंगे। उसके बाद रविवार को रूद्रप्रयाग के त्रिजुगीनारायण में इस अभियान का समापन होगा।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!