विधायक ने 17 गावों में बांटी जरुरतमंद और उपयोगी समाग्री, महिला मंगल दलों को किया सम्मानित

by | Apr 18, 2025 | उत्तरकाशी, राजनीतिक

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 18, 2025

-विधायक चौहान बोले मैंने संकल्प लेकर महिला सम्मान के लिए गांव की महिला मंगल दलों को 1-1 लाख की थी घोषणा।

उत्तरकाशी।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने धनारी पट्टी के 17 गावों में विधायक निधि से महिला मंगल दलों को विभिन्न समाग्री वितरित कर सम्मानित किया।

शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज थाती धनारी में समाग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश चौहान ने अपनी विधायक निधि से भलासी, पुजार गांव, बगसारी,कोटी, दड़माली,चिलमुड़ गांव, बग्याल गांव, फोल्ड संताण गांव, फोल्ड माज्यगांव, मंजकोट ,बमण गांव, पंचाण गांव, दिक्कथोल, गंवाणा व चकोन आदि गांवों को उपयोेगी और जरुरत मंद समाग्री वितरित की। विधायक चौहान ने 17 गांवों के महिला मंगल दलों के हाथों समाग्री भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक ने सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के समय मातृ-शक्तियों का आशीर्वाद मुझे मिला था,जिसके पश्चात मैंने संकल्प लेकर महिला सम्मान के लिए अपनी विधायक निधि से प्रत्येक गांव की महिला मंगल दलों को 1-1 लाख की घोषणा की थी,जो आज समाग्री वितरण के साथ पूरी हो गई। इससे पूर्व विधायक सुरेश चौहान का क्षेत्र के ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर सिंह रावत, निर्वतमान प्रधान तनुजा चौहान, देशराज ​बिष्ट, राममोहन उनियाल, मनोज नौटियाल, किशोर सेमवाल, मनोज चौहान, जगपाल रावत,जगमोहन राणा, विजय पंवार, सतपाल परमार,सुरेंद्र राणा,खुशपाल परमार व मुकेश चौहान आदि मौजूद रहे।

विधायक सुरेश चौहान ने 17 गांव में बांटी ये उपयोगी और जरुरत मंद समाग्री

उत्तरकाशी।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने थाती धनारी में आयोजित कार्यक्रम में 17 गांव के महिला मंगल दलों को प्रेशर कुकर,पतीला , जग, बाल्टी,थाली, करछी,चाय की टंकी, डोंगा,कढ़ाई, झरना,प्लास्टिक कुर्सी, चांदनी, बांस,एंपलीफायर, गद्दे , दरी , मैट आदि उपयोगी सामान वितरित किया।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!