-आक्रोशित व्यापारियों ने पहलगाम में पर्यटकों में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा,विरोध में जगह जगह फूंका पुतला।
उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी में व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हनुमान चौक पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया, पाकिस्तान हुकूमत को करारा जवाब देने की मांग उठाई। वहीं डुंडा में व्यापारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जताया।

उत्तरकाशी नगर के व्यापारी बड़ी संख्या में हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। यहां व्यापारियों ने पहलगाम में पर्यटकों में पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों ने भारत सरकार से इस आतंकी हमले के विरुद पाकिस्तान को मुंहतोड़जबाव देने की मांग रखी। गुस्साएं व्यापारियों ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला कर यहां फैले आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की मांग उठाई। इसके बाद व्यापारियों ने घटना के विरोध में पाकिस्तान हुकूमत का पुतला दहन किया।

इस मौके पर अजय प्रकाश बडोला,रमेश चौहान, मनमोहन थलवाल, डीके बत्रा,संजीव उप्पल, इस्तियाक अहमद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। वहीं डुंडा में व्यापारियों ने गंगोत्री हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने व्यापार मंडल अध्यक्ष अनकपाल सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान और आतंवाद के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंक कर रोष जताया। इस मौके पर राजेश नेगी, हेमराज निझोन, ओम प्रकाश भट्ट,मेहरबान नेगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


0 Comments