स्वास्थ्य निदेशक डा.जंगपांगी ने यात्रा रुट पर स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की हिदायत

by | Apr 26, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, स्वास्थ्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 26, 2025

– यात्रा पर जाने वाले 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की अनिवार्य रुप से प्राथमिक जांच करने की दी हिदायत।

उत्तरकाशी।

निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा.​​​शिखाजंगपांगी ने यमुनोत्री यात्रा रुट पर स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 शिखा जंगपांगी गत शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुुंची थी, शनिवार को निदेशक डा.​शिखा जंगपांगी ने यमुनोत्री यात्रा रुट पर वि​भिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा पर जाने वाले 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की प्राथमिक जांचे आश्वयक रुप से करने निर्देश दिए। निदेशक डा.शिखाजंगपांगी ने जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रांजिट हास्टल एवं चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने यात्रा रुट पर स्थापित स्वास्थ्य जांच केन्द्र एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों में व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करने की हिदायत दी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरसी आर्य ने निदेशक जंगपांगी को बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 03 मेडिकल रिलीफ केन्द्र तथा 30 स्वास्थ्य मित्रों को तैनात किया गया। सभी चिकित्सा इकाईयों में आवश्यक जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिए गए हैं।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!