-शिक्षा मंत्री बोले उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है, जिसने बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सबसे पहले घोषित किया।
उत्तरकाशी।
राजकीय शिक्षक संघ शाखा चिन्यालीसौड़ की ओर से छात्र-शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

चिन्यालीसौड़ में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने किया। समारोह में शिक्षा मंत्री डा. रावत समग्र शिक्षा के अंतर्गत 330.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है जिसने बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सबसे पहले घोषित किया है। इस वर्ष परीक्षा में 40 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, जो राज्य की सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार कक्षा 6 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 600 रुपये की छात्रवृत्ति तथा उच्च कक्षाओं में प्रत्येक वर्ष 100-100 रुपये की वृद्धि करते हुए कक्षा 12वीं तक 1200 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इससे पूर्व निगम के गेस्ट हाउस में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने सीएमओ डा. बीएस रावत को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीएचसी बड़कोट सहित अन्य चिकित्सा इकाइयों में चिकित्सकों की तैनाती तथा पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक औषधियां व ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, डा..स्वराज विद्वान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, डा.विजय बड़ोनी, श्याम सिंह सरियाल, सुभाष रमोला, पवन नौटियाल, हरीश डंगवाल, जीतलाल, अजय रावत व एसडीएम देवानंद शर्मा, सीईओ अमित कोठियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
चिन्यालीसौड।
छात्र-शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विपिन थपलियाल, मंत्री गंभीर राणा, संरक्षक मनवीर सिंह रावत, प्रधानाचार्य शशिप्रभा, मनमोहन राणा, सरिता सेमवाल, विनोद कोहली, ममता पंवार, मुकेश नौटियाल व रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में अन्यलोग मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन बहाली लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन
चिन्याीलीसौड़।राजकीय शिक्षक की ओर से आयोजित छात्र-शिक्षक सम्मान समारोह में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को समस्त विभागीय की कर्मचारियों की ओर से विभिन्न समस्याओं एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष अजय रावत, एनओपीएस के अध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह पयाल व श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।


0 Comments