-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों के विश्राम के लिए बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था व आश्रय स्थल बनाए गए
उत्तरकाशी
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है, आगामी 30 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, चारधाम यात्रा का होगा श्रीगणेश। जिला प्रशासन ने यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए है।

जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी जरुरी तैयारियां पूर्ण कर ली है। डीएम डा .मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम के साथ ही प्रमुख यात्रा पड़ाव पर सभी मूलभूत सुविधाओं को चाक-चौबंद किया गया है।

डीएम चौहान ने कहा कि कहा कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग को दुरुस्त किया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए गए है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के विश्राम के लिए बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की गई है।

पैदल मार्ग पर यात्रियों शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि धाम पर स्नान घाट को सुव्यवस्थित कर आवागमन के लिए आसान बनाया गया है। डीएम ने कहा कि स्वच्छता, शौचालय, घोड़ा पड़ाव, प्रीपेड काउंटर जैसे व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है।


0 Comments