सैकड़ों श्रद्धालुओं की उप​स्थिति में शीतकालीन प्रवास मुबखा से ग्रामीणों ने बेटी की तरह ​विदा की मां गंगा की डोली

by | Apr 29, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, देश, राज्य, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
April 29, 2025

-विदाई के समय आर्मी बैंड की धुन व मां गंगे जयकारों से पूरा मुखबा गांव गूंज उठा।

उत्तरकाशी।
मुखबा से भावुकता के साथ ग्रामीणों ने मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली को बेटी की तरह विदा कर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया।

मंगलवार अपराह्न 11 बजकर 57 मिनट के अ​भिजीत मुर्हत पर मुखीमठ मुखबा के ग्राम वासियों ने मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली को भावुकता के साथ बेटी की तरह विदा किया। मां गंगा की डोली को विदा करते समय आर्मी बैंड की धुन व मां गंगे जयकारों से पूरा मुखबा गांव गूंज उठा। शीतकालीन प्रवास से मां गंगा की विदाई की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु मुखबा गांव पहुंचे थे। आज शाम मां गंगा की डोली भैरो घाटी के भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। फिर बुधवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए श्रद्धालुओं के साथ रवाना होगी। इसके बाद वि​धिविधान से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!