– सीएम धामी ने दोनों धामों में पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की मां यमुना और गंगा की पहली पूजा।
– देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां यमुना और गंगा के दर्शन कर किया पुष्य लाभ अर्जित
उत्तरकाशी।
विश्वा प्रसिद्ध यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शन को खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का श्री गणेश हो गया है।

बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के साथ खोल दिए गए हैं। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंजयमान रहा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मां गंगा की पहली पूजा की।

कपाट उद्धघाटन के मौके पर माँ गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुँचे थे। यहां श्रद्धालु ने मां गंगा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, मुख्यमंत्री समन्वयक किशोर भट्ट, प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह रावत डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट,एसपी सरिता डोबाल,एडीएम पीएम शाह, एसडीएम शालिनी नेगी,एसडीएम देवानंद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जगमोहन रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर विधिविधान एवं विशेष पूजा अर्चना के साथ खोले गए। इससे पहले मां यमुना की डोली सुबह 8बजकर 30 मिनट पर खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई, यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज की डोली भी बहन को विदा करने यमुनोत्री पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना की विशेष पूजा की। इस मौके पर पुरोहित समाज के सुनील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, संजीव उनियाल, मनमोहन उनियाल,गिरीश उनियाल राहुल उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुरेश उनियाल कुलदीप उनियाल, गौरव उनियाल ,महावीर पंवार, मनपाल रावत, सीडीओ एस एल सेमवाल,एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी,सीओ देवेन्द्र नेगी,एस ओ दीपक कठैत आदि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।।


0 Comments