-समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने विकास भवन ली बैठक
– समाज कल्याण विभाग को एक सप्ताह के भीतर जनपद स्तरीय कमेटी के गठन करने के दिए निर्देश
उत्तरकाशी। समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ अनूसूचित जाति और जनजाति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर आम व्यक्ति को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभ दें।

समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने विकास भवन सभागार में समाज कल्याण सहित विकास से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में समाज कल्याण विभाग ने एससी,एसटी योजनाओं सहित पेंशन से संबंधित जनपद के समस्त लाभार्थियों की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा, सेवा योजन, उरेड़ा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों ने भी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एससी और एसटी जाति का कोई भी छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षा और समाज कल्याण विभाग समन्वय बनाकर जिम्मेदारी तय करें।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को केंद्र पोषित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुचंने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने समाज कल्याण विभाग को एक सप्ताह के भीतर जनपद स्तरीय कमेटी के गठन करने निर्देश दिए। साथ ही तिलोथ स्थित छात्रवास में बैडमिटन कोर्ट बनाने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में दो सौ शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के माध्यम से जनता के सरकार की योजनाओं लाभ तथा समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके सीडीओ एसएल सेमवाल, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सेवा योजना अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, एसीएमओ डा.बीएस पांगती, सीईओ अमित कोठियाल आदि मौजूद रहे।


0 Comments