जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने किया सीएमओ का घेराव

by | May 16, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार, स्वास्थ्य

-बोले कांग्रेसी दो दिन पूर्व जिला अस्पताल की लापरवाही से हुई थी गर्भवती महिला की मौत

-​दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं,बना रहा है रैफर सेंटर

उत्तरकाशी।
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने सीएमओ का घेराव किया। कांग्रेस ने सीएमओ से शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की मांग की।

शुक्रवार दोहपर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में जुलूस और नारेबाजी के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से दो दिन पूर्व हुई गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा किया। साथ ही जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सीएमओ डा.बीएस रावत का घेराव किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के ​खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं तथा डॉक्टरों की लापरवाही से जिला अस्पताल में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल की लापरवाही से गर्भवति महिला की भी मौत भी हुई थी। कहा जिला अस्पताल जनपद के मरीजों के लिए सिर्फ रैफर सेंटर बना है। कांग्रेस कार्यकताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार नहीं लाने पर उग्र आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। इस मौके पर दिनेश गौड़,विजेंद्र नौटियाल,समशेर बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!