– डा.बीएस रावत ने पंजीकरण केंद्र में चौबीस घंटे जीवन रक्षक दवाईयां व अन्य उपकरण रखने के दिए निर्देश।
उत्तरकाशी।
सीएमओ डा.बीएस रावत ने हीना स्वास्थ्य पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने पंजीकरण केंद्र में कर्मियों स्वास्थ्य सुविधाएं चाक चौबंद रखने निर्देश दिए।
शुक्रवार को सीएमओ डा. बीएस रावत हिना स्वास्थ्य पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डा. रावत ने पंजीकरण केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों बिना स्वास्थ्य जांच के किसी भी बुुजुर्ग यात्री को गंगोत्री धाम में न जाने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीएमओ डा. बीएस रावत ने पंजी केंद्र में खड़े यात्रियों से बातचीत कर खुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री को पंजीकरण केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का आभाव न लगे, इसके लिए सभी कर्मी तत्परता से कार्य करें। साथ ही चौबीस घंटे पंजीकरण केंद्र सभी जीवन रक्षक दवाईयां व आश्वयक उपकरण रखने के निर्देश दिए।


0 Comments