-कांग्रेसी बोले भाजपा के 9 सालों के कार्यकाल में गंगोत्री विधान सभा के विकास हुआ चौपट।
-गंगोत्री हाईवे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले दर्जनों लिंक मार्ग ताक रहे डामरीकरण राह।
उत्तरकाशी। सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सहित विभिन्न मुद्दो को लेकर कांग्रेस जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश रैली निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष।

सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ज्ञानसू में एकत्रित हुए। वहां से कांग्रेसियों ने ढोल-बाजो के साथ जुलूश निकाल कर डीएम कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कलक्ट्रेट में हुई सभा में जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि भाजपा के 9 साल के कार्यकाल में गंगोत्री विधान सभा का विकास चौपट हुआ है। गंगोत्री हाईवे से लेकर विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले लिंक मार्ग लंबे समय से डामरीकरण की राह तक रही है। जनपद के सबसे बड़े जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दिन प्रतिदिन दम तोड़ती नजर आ रही है।

इसके बाद कांग्रेसियों ने सड़कों का डामरीकरण जल्द करों, विभागों में भ्रष्टचार बंद करों, स्वास्थ्य सेवाएं ठीक करों, संचार व यात्रा व्यवस्थाएं ठीक करों तथा पलायन रोक कर नौकरी दो आदि 6 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञापन प्रेषित किया।कांग्रेसियों ने ज्ञापन के समस्त बिंदुओं पर अमल नहीं करने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतवानी दी। इस मौके पर विजेंद्र नौटियाल,कमल सिंह रावत,विजय सेमवाल,घनानंद नौटियाल,सभासद मनीष पंवार,मनोज मिनान,महावीर सिंह रावत,सत्य प्रसाद नौटियाल,बंटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments