उत्तरकाशी।
डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री हाईवे परओजरी व स्यानाट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधितअधिकारियों को गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

शनिवार को डीएम प्रशांत आर्य अधिकारियों के साथ यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र ओजरी पहुंचे। वहां डीएम आर्य ने वैली ब्रिज का निरीक्षण किया। साथ ही वैली ब्रिज के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम आर्य ने कहा कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं । उन्होंने कहा कि यह वैली ब्रिज क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ओजरी और आस-पास के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को आवागमन में सुविधा होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल को जल्द से जल्द जनता के लिए खोल दिया जाए । ताकि क्षेत्र में सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल सके। इसके बाद डीएम आर्य ने स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मनोज रावत, ईई पीएल बागड़ी, ईई योगेंद्र कुमार ,तहसील रेनू सैनी,आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं व जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।


0 Comments