उत्त्त्तरकाशी।
जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी तहसीलों मेहरेला पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

बुधवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला और मोरी आदि तहसीलों में हरेला पर्व की धूम रही। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में वन प्रभाग की ओर से कोटियाल गांव में हरेला पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां कार्यक्रम में विधायक सुरेश चौहान, पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी सरिता डोबाल व डीएफओ डीपी बलूनी शामिल हुए। यहां आधिकारियों और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने संयुक्त रुप से पौध रोपण कर पर्यावरण का हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक सुरेश चौहान ने हरेला पर्व की जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी।

विधायक चौहान ने कहा कि हरेला का पर्व पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के साथ प्रकृति से निकटता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक महीना चलने वाला यह पर्व जनजागरुकता के साथ मनाया जाए तथा “एकपेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाए जाने में सभी के द्वारा योगदान दिया जाना चाहिए। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है, यह सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह पेड़-पौधों और वृक्षारोपण के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अनुभव कराता है।
अधिकारी,कर्मचारी और जनसामान्य से बढ़ चढ़कर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग
उत्तरकाशी। हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर सावनी, आम, आंवला, जामुन, माल्टा, गुलमोहर, तेजपत्ता, देवदार, बॉस, अमलतास, नींबू सहित अनेक प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौध रोपण अभियान में के तहत वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग सहित पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीआरडी, होमगार्ड जवानों प्रतिभाग किया।


0 Comments