-वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में करीब 11 हजार पौधों का किया निशुलक वितरण
उत्तरकाशी।
टिहरी डैम वन प्रभाग द्वितीय ने हरेला पर्व पर खुरमोला गाड रेंज के मैणागाड ज्ञानसू में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बुधवार को टिहरी डैम प्रभाग द्वितीय की ओर से मैणागाड ज्ञानसू में हरेला पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष भपेंद्र चौहान व डीएफओ साक्षी रावत ने किया। इस दौरान मैणागाड क्षेत्र में धरती मां का ऋण चुकाओं, “एक पेड मां के नाम” की थीम पर वन कर्मियों, छात्राओं व अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

वहीं प्रभाग की दशगी गाड, नगुण गाड व कमांद रेंज में फलदार प्रजाति के अमरुद, माल्टा, आंवला, चुल्लू तथा वृक्ष प्रजाति के बांज, देवदार व कचनार आदि पौधों का रोपण किया गया। डीएफओ साक्षी रावत ने बताया कि प्रभाग ने विभिन्न रेंजों के अलग-अलग कैचमेंट क्षेत्रों में हरेला पर्व पर 11 हजार पौधों का निशुल्क वितरण किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, एसडीओ कन्हैया लाल,वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र नौटियाल,वन दारोगा रमेश लाल ओढ,प्रधान सहायक प्रदीप भट्ट, शिक्षिका अनिता जोशी, मंजू पूरी व संगीता कंडारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


0 Comments