वाहन हादसे में एक व्य​क्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल

by | Jul 17, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार, स्वास्थ्य

उत्तरकाशी।

चिन्यालीसौड़ के अदनी-रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया, हादसे में एक व्य​क्ति मौके पर ही मौत गई,जबकि दो लोग घायल हो गए।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोहपर 1 बजकर 30 मिनट पर अदनी-रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अजय सिंह पुत्र चन्दन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी कुमराडा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सूरज पुत्र शैलेंद्र निवासी कुमराड़ा व रामशंकर पुत्र चंद्रमोहन निवासी रौंतल घायल हो गए। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती गंभीर घायल सूरज को चिकित्सकों ने हायर सेंटर देहरादून रैफर किया। पुलिस और राजस्व टीम ने घटना स्थल पर जेसीबी मशीन के मदद से रेस्क्यू अ​भियान चलाया।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!