उत्तरकाशी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पुरोला व यमुनोत्री विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे भाजपा नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पुरोला पहुुंचे। वहां उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लेकर विस्तार से चर्चा कर जीत के मंत्र दिए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रणनीति बनाना, कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से करना चाहिए। जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने जिले में चल रही तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मीडिया रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला महमांत्री पवन नौटियाल,राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान,स्वराज विद्वान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments