डीएम ने खसरा और रुबेला के बचाव के लिए किया विशेष टीककारण अभियान का शुभारंभ

by | Jul 21, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, स्वास्थ्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
July 21, 2025

– जनपद के छह ब्लॉकों में तीन चरणों में 21 जुलाई से 29 सितंबर तक चलाया जाएगा अ​भियान

उत्तरकाशी।

डीएम प्रशांत आर्य ने खसरा और रुबेला जैसी बीमारियों के बचाव के लिए जनपद के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत 43 सेशन में 152 बच्चों और 24 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

सोमवार को जनपद में खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों के बचाव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में विशेष टीका करण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य ने किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। डीएम आर्य ने कहा कि खसरा और रूबेला दोनों ही संक्रामक बीमारियां हैं, जो बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इस अभियान को सफल बनाकर हर बच्चा इन बीमारियों से सुरक्षित रहे और उसे स्वस्थ भविष्य मिल सके। सीएमओ डॉ.बीएस रावत ने बताया कि जनपद में अभियान 21 जुलाई से 29 सितंबर तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 21 जुलाई से 31 जुलाई तक, दूसरा 19 अगस्त से 29 अगस्त तक, तीसरा चरण 18 सितंबर से 29 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 43 सेशन में 152 बच्चों और 24 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्तर पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन करेगी। ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई जा सके। इस मौके पर सीएमएसडॉ.पीएस पोखरियाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीएस पांगती व संजय बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!