संयुक्त रेस्क्यू टीम ने खाई में ​गिरे कावड की खोजबीन के लिए चलाया रेस्क्यू अ​भियान

by | Jul 21, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य, समाचार, स्वास्थ्य

उत्तरकाशी।

आपदा प्रबंधन, पुलिस व एसडीआरएफ ने गंगोत्री राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास खाई में गिरे हरियाणा के कावड की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक कावड का पता नहीं चल पाया।

आपदा प्रबंधन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बारिश रुकने के बाद सोमवार दोहपर बाद खाई में गिरे कावड की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गत रविवार देर रात को गंगनानी के पास नाग देवता मंदिर के पास हरियाणा निवासी कावड दीपक पुत्र बाउ उम्र 18 साल अचानक खाई में गिर गया था। सूचना के बाद संयुक्त रेस्क्यू टीम ने दीपक की खोजबीन के लिए रातभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। आज सोमवार को फिर रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाया,लेकिन देर शाम तक भी कावड दीपक पता नहीं चल सक।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!