उत्तरकाशी।
यातायात पुलिस ने शराब पीकर स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रहे चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइविंग मामले में चालानी कार्रवाई कर वाहन को सीज किया।

मंगलवार को यातायात पुलिस निरीक्षक संजय रौंथाण के नेतृत्व में तिलोथ के पास चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रहे मैक्स वाहन को रोक गया। चालक अमन निवासी मानपुर का ऐल्को मीटर से परीक्षण किया गया, पता चला कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा है। पुलिस ने वाहन से सभी बच्चों को उतार दूसरे वाहन से स्कूल तक भेजा। यातायात निरीक्षक संजय राैंथाण ने बताया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। कहा कि चालक अमन के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइविंग मामले में चालानी कार्रवाई कर वाहन को मौके पर सीज किया गया है।


0 Comments