जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारी की पूरी, प्रथम चरण में 272 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

by | Jul 23, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राजनीतिक, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
July 23, 2025

उत्तरकाशी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान के लिए नौगांव, पुरोला व मोरी के लिए आज 191 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिला प्रशासन व निर्वाचन विभाग ने कल गुरुवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। कल नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में प्रथम चरण का मतदान संपन्न होना है।

प्रथम चरण में नौगांव, पुरोला व मोरी में 272 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। बुधवार को नौगांव से 114, पुरोला से 45 और मोरी से 32 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने कल होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नौगांव, पुरोला व मोरी ब्लाॅक पहुंचकर निर्वाचन तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रथम चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए जिले के तीनों ब्लॉकों में 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किए गए हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने राइंका मोरी में बनाए गए स्ट्रांग रूम, निर्वाचन अधिकारी कक्ष और कार्मिकों के लिए की गई खानपान आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही आराकोट क्षेत्र के दुरस्थ गांव माकुड़ी, डगोली पहुंचकर पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं देखी।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!