श्रीदेव सुमन जयंती पर मंच ने जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 48 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

by | Jul 25, 2025 | उत्तरकाशी, टिहरी, राज्य, शिक्षा, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
July 25, 2025

-भारतीय संसद में भाषण देने वाले मेधावी अवधेश नॉटियाल और एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार को भी किया सम्मानित

उत्तरकाशी।

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में श्रीदेव सुमन मंच ने 48 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 6 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि को ‘सुमनदिवस’ के रूप में कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। श्रीदेव सुमन मंच की ओर से आयोजि कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य ने ​किया। उन्होंने श्रीदेव सुमन के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कहा कि श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत में जनता को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करने और एक जिम्मेदार शासन की स्थापना के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें आज भी सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि सुमन दिवस को केवल एक औपचारिकता न मानकर युवाओं को उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में डीएम प्रशांत आर्य ने जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार व संसद में भाषण देने वाले छात्र अवधेश नौटियाल सहित 6 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम शालिनी नेगी, एसडीएम देवानंद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्रअमोली , श्रीदेव सुमन समिति मंच के अध्यक्ष नागेंद्र थपलियाल, सचिव शैलेन्द्र नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, रविन्द्र नौटियाल, प्रताप पंवार,अजय पुरी सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित हैं।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!