जिला​धिकारी प्रशांत आर्य ने वि​भिन्न पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा कड़े इंतजाम करने के निर्देश

by | Jul 27, 2025 | उत्तरकाशी, राजनीतिक, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
July 27, 2025

उत्तरकाशी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने डुंडा, चिन्यालीससौड़ व भटवाड़ी के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने निर्देश दिए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण के मतदान से पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार सुबह लेकर शाम तक डुंडा, भटवाड़ी व चिन्यालीसौड़ के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव बूथों पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण कि दौरान जिलाधिकारी आर्य ने सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की उपलब्धता तथा सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता का तत्काल संज्ञान लेकर उसे उच्च स्तर पर अवगत कराएं।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!