नाग पंचमी पर बरसाली गांव में धूमधाम से मनाया गया नागराजा देवता का मेला, ग्रामीणों ने देवता को दूध-दही से करवाया स्नान

by | Jul 29, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
July 29, 2025

उत्तरकाशी।
डुंडा प्रखंड के बरसाली गांव में नाग पंचमी पर नागराजा देवता का मेला धूमधाम से मनाया। ग्रामीणों ने देवता का दूध-दही से करवाया स्नान।

मंगलवार को नाकुरी, मंगलीसैरा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण नागराजा देवता की डोली के साथ खड़ी चढाई पार करते बरसाली गांव पहुंचे। वहां पर नाग पंचमी के शुभ मुहुर्त पर ग्रामीणों ने आराध्य नागराजा देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान देवता की पौरा​णिक थात पर आराध्य नागराजा देवता का दूध, दही व मक्खन से स्नान करवाया। ग्रामीणों ने देव डोली के साथ रसौ-तांदी नृत्य किया।

साथ ही ग्रामीणों ने आराध्य नागराजा देवता की डोली को चुनर, श्रीफल व घरों लाया भोग प्रसाद स्वरुप चढ़ाया। इस मौके पर नागराजा देवता ने देव डोली पर अवतरित होकर ग्रामीणों को सुख समृदि का आशीर्वाद दिया। डुंडा क्षेत्र के वि​भिन्न गांव के ग्रामीण ने बड़ी संख्या में बरसाली गांव पहुंचकर नागराजा देवता से खुशहाली का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर यूपी के पूर्व सूचना अयुक्त अरविंद बिष्ट, लोकेंद्र बि​ष्ट, देशराज बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, समशेर बिष्ट , जयराज बिष्ट, रणवीर बिष्ट, पंकज बिष्ट, सुरेंद्र लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।  

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!