उत्तरकाशी।
जिला निर्वाचन विभाग गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर होने वाली मतगणना की तैयारी पर कर ली है, जनपद के समस्त ब्लॉकों पर 80 टेबलों पर मतगणना की जाएगी।

जिला निर्वाचन विभाग ने बुधवार पंचायत चुनाव मतगणना के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जनपद में आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर तथा 428 मतगणना सहायकों की नियुक्ति की गई है। जनपद के छह ब्लॉकाें में मतगणना के लिए कुल 80 टेबल लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से की गई है। इसमें सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया है। पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना के लिये सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए आरक्षित सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर एवं 428 मतगणना सहायकों की तैनाती की गई है। विकासखण्डभटवाड़ी में 12, चिन्यालीसौड़ में 14, डुंडा में 14, मोरी में 12, नौगांव में 20, और पुरोला में 8 मतगणना टेबल लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आर्य ने कहा कि मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और गोपनीय बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।


0 Comments