सीवेज प्रबंधन के तहत प्रस्तावित योजनाओं की डीपीआर जल्द से जल्द करें तैयार: डीएम

by | Aug 1, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
August 1, 2025

-नगरीय क्षेत्रों में कूड़े के समुचित प्रबंधन व लीगेसी कूड़े के निस्तारण पर दें विशेष ध्यान

उत्तरकाशी।

गंगा व यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए सीवेज प्रबंधन के तहत प्रस्तावित योजनाओं की जल्द से जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी।

शुक्रवार को डीएम प्रशांत आर्य ने कलक्ट्रेट वीसी हॉल में जिला गंगा समिति की बैठक ली। डीएम आर्य ने गंगा एवं यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए जनपद में सीवेज प्रबंधन के तहत प्रस्तावित योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री धाम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में तय मानकों तहत करने निर्देश दिए। डीएम आर्य ने नगरीय क्षेत्रों में कूड़े के समुचित प्रबंधन व लीगेसी कूड़े के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। कहा कि इस संबंध में हुई प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिले में गंगा व यमुना नदी के तटवर्ती नगरों, कस्बों व यात्रा पड़ावों में सीवेज प्रबंधन के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर संबंधित विभागों व निकायों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की।

डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को कहा कि गंगोत्री के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का सही तरीके से संचालन कर निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाय। डीएम ने जिले के सभी नगर निकायों को पुराने कूड़े के निस्तारण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूरा करने और ठोस कूड़े के प्रबंधन के लिए कारगर व पर्याप्त व्यवस्थाएं सनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री क्षेत्र के कूड़े के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाय और जानकीचट्टी व गंगोत्री में निर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को नियमित रूप से संचालित किया जाय। इस मौके पर डीएफओ डीपी बलूनी,एसडीएम देवानंद शर्मा, अ​धिशासीअ​भियंता एलसी रमोला,डा. बीएस रावत, समिति के सदस्य लोकेंद्र बिष्ट, ईई मधुकांत कोठियाल व पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ास​हित अनेक लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!