– मतगणना में धांधली कर दूसरे प्रत्याशी को 4 मतों से विजय बनाने का लगाया आरोप
– जिला प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण में जाएंगे मीना गंगाडी के समर्थक
उत्तरकाशी।
धनारी-पुजार गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने री काउंटिंग की मांग लेकर कलक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया। मतगणना में लगाया धांधली का आरोप।

शुक्रवार दोहपर धनारी-पुजार गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मीना गंगाड़ी अपने सैकड़ों समर्थकों से कलक्ट्रेट पहुंची। वहां मीना गंगाडी के समर्थकों ने धनारी सीट पर हुई मतगणना के दौरान धांधली कर दूसरे प्रत्याशी को 4 मतों से जीताने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट में गुस्साएं समर्थकों ने जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। मीना गंगाड़ी के समर्थकों ने कहा कि मतगणना के दौरान उन्हें दो बार जीत दिलाई गई थी, बाद में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 4 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने डुंडा निर्वाचन आरओ पर भी गुमराह करने का आरोप लगाया। मीना गंगाडी के समर्थकों ने री काउंटिंग की मांग को लेकर डीएम प्रशांत आर्य को ज्ञापन सौंपा। समर्थकों ने री काउंटिंग नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि री काउंटिंग में जिस भी प्रत्याशी की जीत तय होगी उन्हें स्वीकार होगी। वहीं डीएम ने प्रदर्शनकारियों को कोर्ट की शरण में जाने की सलाह दी। राजेंद्र गंगाडी ने कहा कि जिला प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर वह सीधे कोर्ट की शरण में जाएंगे।


0 Comments