धराली आपदा के दूसरे दिन रेस्क्यू अ​भियान में गंगोत्री हाईवे बना बाधा,सड़क मार्ग से नहीं पहुंच पाई रेस्क्यू टीमें

by | Aug 6, 2025 | देश, समाचार, स्वास्थ्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
August 6, 2025

-मौसम खुलने के बाद हेली रेस्क्यू से 11 घायल सेना के जवानों को पहुंचाया मातली हेलीपैड।

– उत्तरकाशी में कैंप कार्यालय बनाकर सीएम धामी पल-पल रख रहे रेस्क्यू अ​भियान पर नजर

उत्तरकाशी।

धराली आपदा के दूसरे दिन रेस्क्यू अ​भियान के दौरान गंगोत्री नेशलन हाईवे बाधा बना, हाईवे भटवाड़ी, पापड़ गाड, गंगनानी नाग देवता मंदिर सहित दर्जनों स्थानों पर वास आउट व क्षतिग्रस्त हुआ। जिसके चलते रेस्क्यू टीमें सड़क मार्ग से धराली तक नहीं पहुंच सकी। वहीं जल प्रलय में घायल हुए सेना के 11 जवानों को हेली रेस्क्यू से मातली और वहां से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया।

बारिश और भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे को भटवाड़ी, पापड़ गाड, गंगनानी सहित दर्जनों स्थानों पर भारी क्षति पहुंची है। हाईवे पर फिलहाल भटवाड़ी से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। हाईवे जगह-जगह बंद रहने से आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,पुलिस व आपदा प्रबंधन व पुलिस की टीमें रेस्क्यू अ​भियान के लिए धराली नहीं पहुंच सकी। डीएम प्रशांत आर्य व एसपी सरिता डोभाल को गंगानी से वापस आकर हेली से धराली जाना पड़ा। वहीं हाईवे को जगह जगह इतनी क्षति पहुंची है कि बीआरओ के लिए हाईवे को जल्द खोलना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

वहीं सेना और आईटीबीपी के जवान दिनभर धराली में रेस्क्यू अ​भियान में जुटे रहे। जिला प्रशासन के अनुसार के आपदा के कारण अभीतक इधर,उधर फंसे 190 लोगों का रेस्क्यू कर सुर​क्षित स्थानों ठहराया गया है।

मौसम खुलने के बाद सेना के 11 जवानों को पहुंचाया

उत्तरकाशी।

बुधवार दोहपर बाद मौसम खुलने पर हेली से धराली में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के तहत जल प्रलय में बहने से 11 घायल जवानों को हेलीकॉप्टर मातली पहुंचाया गया। जहां जवानों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया।

एक घायल जवान ने बताया कि जल प्रलय के दौरान 21 जवान ड्यूटी पर तैनात थे। 15 फिट ऊपर तक पानी का सैलाब आ गया था। सभी जवान पानी के सैलाब में इधर,उधर बहे गए। कहा कि वह खुद 600 मीटर तक पानी के तेज प्रवाह में बह गया था। किसी तरह भगवान उसकी और अन्य साथियों की जान बचा ली। 11 जवानों का सकुशल मातली हेलीपैड पहुंचाने के बाद सेना का एक जेसीओ सहित 10 जवान अभी लापता चल रह हैं।

कैंप कार्यालय बनाकर रेस्क्यू ​अ​भियान रख रहे सीएम पैनी नजर

उत्तरकाशी।

धराली आपदा के दूसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे। मौसम खुलने के बाद सीएम धामी ने धराली पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान जायजा लिया।

साथ ही आपदा पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोनिवि गेस्ट हाउस में अपना कैंप कार्यालय बना दिया है। मुख्यमंत्री धामी शासन और जिला स्तर के आला आधिकारियों के साथ धराली रेस्क्यू अभियान पर लगातार नजर बनाएं हैं। मुख्यमंत्री धामी अपने कैंप कार्यालय और आपदा कंट्रोल रुम में तैनात अफसरों से रेस्क्यू अभियान के बारे में पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!