उत्तरकाशी।
सीमांत जनपद में पहली बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश चौहान ने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रिकाॅर्ड दर्ज किया है।
सोमवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश चौहान अपने सैकड़ोंसमर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवाया।

वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए अंशिकाजगूड़ी व दीपेंद्र कोहली ने नामांकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मात्र एक नामाकंन होने पर रमेश चौहान निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए। उत्तरकाशी जनपद में पहली बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश चौहान के नाम निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल सेमवाल ने बताया उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक नामांकन हुआ है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों ने नामांकन करवाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि जिला पंचायत सुखदेव रावत व अन्य सदस्यों के समर्थन से रमेश चौहान निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री रामुसंदर नौटियाल, जगत सिंह चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व राज्यमंत्री सूरतराम नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, खुशाल सिंह नेगी, देशराज बिष्ट व देवराज राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
राजदीप परमार बने डुंडा ब्लॉक सबसे युवा ब्लॉक प्रमुख
उत्तरकाशी।
डुंडा ब्लॉक प्रमुख के लिए एक नामांकन होने पर राजदीप परमार (हैप्पी ) निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख डुंडा बन गए हैं। सोमवार को ब्लाॅक पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजदीप परमार सदस्यों सहित अपने सैकड़ोंसमर्थकों के साथ डुंडा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे।

वहां राजदीप परमार ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन करवाया। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक मात्र नामांकन होने पर राजदीप परमार निर्विरोध डुंडा ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं। डुंडा के निर्वाचन आरओ अशीष भट्ट ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए राजदीप परमार ने नामांकन करवाया है। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए ठांडी क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट से सरिता व कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए वाण क्षेत्र पंचायत सीट से गोपाल अवस्थी ने नामांकन करवाया। वहीं राजदीप परमार डुंडा ब्लॉक के सबसे युवा ब्लॉक प्रमुख बने हैं।


0 Comments