पांच गर्भवती महिलाओं को हेली रेस्क्यू कर पहुंचाया जिला अस्पताल, स्त्री रोग विशेषज्ञ कर रही निगरानी

by | Aug 12, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, राज्य, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
August 12, 2025

उत्तरकाशी।

आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल क्षेत्र की पांच गर्भवती महिलाओं को हेली रेस्क्यू कर जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। जांच में गर्भवती महिलाओं की स्थिति सामान्य पाई गई।

बीते 5 अगस्त को खीर गंगा ने धराली और हर्षिल क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। आपदा से सड़क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उस क्षेत्र के निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के लिए नहीं जा पा रही है। गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए उन्हें हेली रेस्क्यू कर जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रेम पोखरियाल ने बताया कि पुरोली गांव की नीलम, सुक्की गांव की सोनम, झाला की आशा, धराली की राधिका और मुखबा की संध्य को हेली रेस्क्यू कर मातलीहैलीपेड से यहां जिला अस्पताल में लाया गया।

झील बनने से हो सकता है बड़ा खतरा, विभाग झील को पंचर करने के प्रयास में जुटे

उत्तरकाशी।

बाढ़ के बाद हर्षिल हैलीपैड पर बनी विशाल झील नीचले आबादी वाले क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा रही है। तेल गाड और खीर गंगा में आई प्रलयकारी बाढ़ ने धराली बाजार का नामो निशान तो मिठाया दिया,लेकिन हर्षिल हेलीपैड पर गंगा भागीरथी में बनी झील सभी लोगों की चिंता बढ़ा रही है।

भागीरथी का अवरिल प्रवाह रुकने से हर्षिल हैलीपैड के आसपास एक किलाेमीटर क्षेत्र झील बन गई है। समय रहते झील को पंचर नहीं किया गया तो नीचले आबादी वाले क्षेत्रों के लिए झील का पानी एक बड़ा खतरा बन सकता है। वहीं डीएम प्रशांत आर्य व गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल तरीके से खोले जाने वाले स्थान की लगातार​ निगरानी कर रहे हैं। हालांकि सिंचाई व निगम हेलीपैड पर बनी झील को मैनुअली पंचर करने के प्रयास में जुटे हैं।

आपदा में मिसिंग लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमों का सर्च अ​भियान लगातार जारी

उत्तरकाशी।
धराली आपदा में मिसिंग लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है,​​स्निफर डॉग की निशान देही पर मिट्टी खोदने में लगी रेस्क्यू टीमें।

धराली आपदा के आठ दिन बाद भी प्रलयकारी बाढ़ में मिसिंग हुए लोगों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,आईटीबीपी व पुलिस मिसिंग लोगों की खोजबीन में लगातार सर्च अभियान चला रही है। रेस्क्यू टीमें स्निफर डॉग की निशान देही व अन्य उपकरणों की मदद से जगह जगह मिट्टी खोदने में लगी है। धराली आपदा में मिसिंग हुए लोगों में से एक युवक का शव मिला है। जबकि प्रशासन के आंकडाें के अनुसार 43 लोग अभी भी मिसिंग है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!