मनेरा बाईपास सड़क पर पहाड़ी से रातभर भूस्खलन जारी,सो नहीं पाए आसपास कस्बे के लोग

by | Aug 20, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
August 20, 2025

पहाड़ी से आ रहा भारी भरकम मालबा,देर रात से मूसलाधार बारिश जारी

उत्तरकाशी।

मनेरा बाईपास सड़क पर ऊँची पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है, यहां पर पहाड़ी से भूस्खलन नहीं रुकता है, तो इसका मलबा भागीरथी नदी के अविरल प्रवाह को रोक सकता है।

ज्ञानसू कस्बे के ठीक सामने मनेरा बाईपास सड़क पर गत देररात से बुधवार सुबह तक पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है। पत्थरों की गड़गहाट और भूस्खलन की डरावनी आवाज से रात भर ज्ञानसू सहित आसपास कस्बे के लोग रत जगे रहे। भूस्खलन जारी रहने से बड़ेथी-तेखला बाईपास सड़क भी बंद है। पहाड़ी पर निरंतर जारी भूस्खलन ने लोगों की वर्ष 2003 वरुणावत त्रासदी की यादें ताज़ा करा दी है। फिलहाल बाईपास सड़क पर भूस्खलन जोन वाले हिस्से में कोई आबादी नहीं है। लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा गंगा भगीरथी के अविरल प्रवाह को रोक सकता है, स्थानीय जानकारों के अनुसार मनेरी भाली फेज टू जल विद्युत परियोजना की टनल भी इसी पहाड़ी के अंदर से होकर धरासू पहुंचती है। पहाड़ी का भूस्खलन परियोजना की टनल को भी खतरा पहुंच सकता है। वहीं पहाड़ी से रातभर भूस्खलन जारी रहने से ज्ञानसू सहित आसपास कस्बे लोग रात भर सो नहीं पाए। वहीं जिला मुख्यालय के आसपास गतरात से बारिश का सिलसिला जारी है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!