–खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण उसने यमुना नदी का प्रवाह रोक दिया
उत्तरकाशी।
स्यानाचट्टी में स्कूल, पुल, होटल व आवासीय भवनो में अस्थाई झील का पानी घुस गया है, अस्थाई झील बनने घाटी के नीचले क्षेत्रों के लिए बड़ खतरा बढ़ गया है।
स्यानाचट्टी के समीप खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण उसने यमुना नदी का प्रवाह रोक दिया है। इस कारण वहां पर पूर्व में बनी झील का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के भवनों, दुकानों, होटलों और स्कूलों में पानी घुस गया है। यमुनोत्री हाईवे पर बने मोटर पुल भी आधा से ज्यादा झील के पानी में डूब गया है। स्थिति का देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने स्यानाचट्टी से सभी भवनों और होटलों को खाली करवा दिया है। वहीं स्यानाचट्टी से बड़कोट तक सभी प्रशासनिक ईकाईयों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


0 Comments