उत्तरकाशी।
नव युगा कंपनी ने बिना सूचना के सिलक्यारा टनल निर्माण में लगे 65 स्थानीय श्रमिक हटाए,मजदूर संगठन और ग्रामीणों ने काम रुकवा कर किया विरोध।

सिलक्यारा टनल निर्माण में लगी नवयुगा कंपनी अपने मनमाने रवैये पर उतर आई है। कंपनी के अधिकारियों ने फरमान जारी कर टनल निर्माण में लगे 65 स्थानीय श्रमिक बिना सूचना के हटा दिए। शनिवार 12 दोपहर हटाए गए स्थानीय श्रमिकों ने कंपनी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने सिलक्यारा पहुंचकर स्थानीय श्रमिकों को समर्थन दिया। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने श्रमिकों के साथ कंपनी जीएम से वार्ता की। इस दौरान हटाए गए श्रमिकों ने कंपनी के जीएम के सामने हंगामा कर अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि बिना नोटिस दिए एक साथ 65 श्रमिकों हटाया जाना गलत है। कहा कि श्रमिकों को नौकरी पर वापस नहीं लिया जाता,तब तक श्रमिकों के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया जाएगा। पूरे क्षेत्र के ग्रामीण श्रमिकों के साथ खड़े हैं।


0 Comments