धराली प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रामकृष्ण मिशन आश्रम,70 गर्भवती माताओं के लिए विशेष मातृत्व किट उपलब्ध कराए

by | Sep 9, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, देहरादून, समाचार, स्वास्थ्य

उत्तरकाशी।

धराली आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून आगे आया है। आश्रम ने धराली आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री व 70 गर्भवती माताओं कि लिए विशेष मातृत्व किट उपलब्ध कराए हैं।

रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून धराली आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करने के लिए खड़ा है। आश्रम ने धराली के 70 आपदा प्रभावित परिवारों को सोलर लाइट, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, कंबल, कपड़े, राशन व बर्तन किट आदि राहत सामग्री का वितरण करवाया है। इसके साथ ही क्षेत्र की 70 गर्भवती माताओं के लिए विशेष मातृत्व किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपे हैं। इस दौरान आश्रम ने उत्तरकाशी, भटवाड़ी व ह​र्षिल आदि स्थानों पर तैनात मेडिकल टीमों के लिए रहने-खाने व दवाईयों की व्यवस्था भी की है। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी असीमात्मानंद महाराज कहा कि आपदा केवल प्रकृति की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह हमारे मानवीय मूल्यों की भी परीक्षा है। ऐसे समय में सेवा ही सर्वोच्च धर्म है। कहा कि भूखों को अन्न देना, रोगियों को औषधि पहुँचाना और निराश जनों को आशा देना यही सच्चा तप और साधना है। उन्होंने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने पर इंफोसिस फाउंडेशन व ओर्बिस फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!