डॉक्टर और तीमारदार के बीच हुआ विवाद, डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ ने ओपीडी का किया बहिष्कार, मरीज उपचार के लिए इधर,उधर भटके

by | Sep 23, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार, स्वास्थ्य

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
September 23, 2025

महिला तीमारदार ने गत सोमवार को बालरोग विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर की थी अभद्रता

उत्तरकाशी।

जिला अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के तीमारदार के बीच हुए विवाद के बाद डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने ओपीडी का बहिष्कार धरना दिया। बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा.दानिश जमाल के साथ गत सोमवार एक मरीज के तीमारदार ने जति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की थी।

इसके विरोध में मंगलवार सुबह डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ एकत्रित हुए। वहां पर उन्होंने मरीज के तीमारदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना दिया। उनका कहना है कि लगातार डॉक्टरों और मेडिकल कर्मियों से अभद्रता की जाती है। इसलिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के धरने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों सहित अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज दिन भर उपचार के लिए इधर उधर भटकते रहे। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम शालिनी नेगी, नगर कोतवाल भावना कैंथोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभद्रता करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।लेकिन उसके बाद डॉक्टर धरने पर डटे रहे। वहीं इसी बीच सीएमएस कार्यालय में एसडीएम और डॉक्टरों की वार्ता चल रही थी।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!