यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद समय विजयदशमी पर होगा
उत्तरकाशी।
गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 22 अक्टूबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

श्री पांच मंदिर समिति ने कपाटो बंद का शुभ मुहुर्त सोमवार दोपहर 12 बजे तय किया। मंदिर समिति के सचिव पंडित सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के 22 अक्टूबर को अन्नकूट के पावन अवसर व अभिजीत मुहुर्त की शुभबेला पर सुबह ठीक 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। कहा कि शीतकाल में देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन मुखीमठ मुखबा पहुंचकर पुष्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने का समय विजयदशमी पर तय किया जाएगा।


0 Comments