उत्तरकाशी।
चौकी पुलिस ने प्रतिबंधित कांजल काठ की लकड़ी के 597 नग के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। पुलिस को तस्करोंको पकड़ने में यह सफलता आज बुधवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर मिली।पुलिस जनपद में नशा व अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जगह जगह चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने चौकी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस बैरियर डुंडा के पास वाहन की तलाशी ली।

इस दौरान वाहन से प्रतिबंधित कांजल काठ की 597 लकड़ी के नग बरामद किए। पुलिस ने चालक विजय व उसके साथी गोपाल को हिरासत में लिया। इसके साथ ही दोनों तस्करों पर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह अगोडा क्षेत्र के जंगलो से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को एकत्रित कर देहरादून सहारनपुर ले जा रहे थे। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल यह उठता है कि गंगोरी बैरियर के पास चैकिंग चौकी होने के बावजूद यह दोनों तस्कर वन विभाग की चुंगल में क्यों नहीं फंसे। सीओ जनक पंवार ने बताया कि 597 कांजल काठ की लकड़ी के साथ दो तस्कर पकड़े गए हैं,तस्करी में प्रयोक्त वाहन को भी सीज किया गया है।


0 Comments