दिन के समय एक साथ घूम रहे तीन गुलदार, कुत्ते के पीछे भागा गुलदार मेडिकल स्टोर में हुआ कैद

by | Nov 7, 2025 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, समाचार

Author
Nitin Chand Ramola
Category
Date
November 7, 2025

उत्तरकाशी।

.

माजफ गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी है। माजफ गांव को जाने वाली सड़क पर दिन के समय एक साथ तीन गुलदार घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भयभीत ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीण गुलदार के भय से रोजमर्रा की आवश्यकता के लिए गांव से बाहर डुंडा बाजार नहीं जा पा रहे हैं।

माजफ गांव के ग्रामीण गजेंद्र बिष्ट, विनोद राणा, सोबन सिंह विष्ट सहित अनिल, विकास का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास और सड़क पर एक साथ तीन गुलदार घूम रहे हैं। वहीं महिलाओं को घास आदि लाने के लिए जंगल जाना है, तो उन्हें समूह में आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव के आसपास तीन गुलदार घूमने से सबसे अधिक भय का माहौल बच्चों के साथ बना है ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदारों को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।

उत्तरकाशी।

बड़कोट नगर क्षेत्र की पुरानी तहसील के समीप गत बृहस्पतिवार देर शाम को एक कुत्ते के पीछे गुलदार हमला करने के लिए भागा, लेकिन तभी अचानक भीड़ देखकर गुलदार एक मेडिकल स्टोर में घुस गया। आसपास मौजूद लोगों ने दुकान का शटर बंद कर दिया जिससे वह उसके अंदर कैद हो गया। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वे गुलदार को ट्रॅक्यूलाइज नहीं कर पा रहे हैं। कर्मी भीड़ छंटने का इंतजार कर रही है।

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!